Search

BREAKING
भाजपा सियासी विरोधियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के पीछे छुप रही है: लालचंद कटारूचक्क ED की कार्रवाई कोई एजेंसी रेड नहीं, बल्कि दिल्ली का पंजाब पर हमला है, पंजाबियों ने कभी ऐसी ताकतों के आगे कभी नहीं सिर नहीं झुकाया: कुलदीप सिंह धालीवाल पंजाब ने मोदी को नकारा, अब वे पंजाबियों को परेशान करके बदला ले रहे हैं: आप PM मोदी पंजाब में पहले ही हार स्वीकार कर चुके हैं, अब भाजपा सरकार पंजाबियों को डराने के लिए ईडी के छापे मार रही है: आप CM भगवंत सिंह मान के साथ बैठक के बाद पटवार यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस ली चुनाव से पहले भाजपा पंजाब में डर का माहौल बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का ले रही है सहारा : आप लोकतंत्र के हत्यारे ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें – मनीष सिसोदिया SGPC पर बादल परिवार का पूरा कंट्रोल है, तो फिर बहरीन की महिला के साल भर रहने और वी आई पी ट्रीटमेंट का इंतज़ाम किसने किया ? – बलजिंदर कौर जालंधर में आम आदमी पार्टी हुई और मज़बूत PM मोदी और अमित शाह वोटों की चोरी कर जीत रहे चुनाव – केजरीवाल

जालंधर में आम आदमी पार्टी हुई और मज़बूत

September 24, 2026By Short Daily News

जालंधर में अकाली दल को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा जब इलाके के जाने-माने व्यक्ति और टकसाली अकाली परिवार के सदस्य रणतेज सिंह पोवार अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वह ज्ञानी शंकर सिंह जी के पड़पोते और सरदार बीर सिंह जी के पोते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रणतेज सिंह पोवार का पार्टी में औपचारिक स्वागत किया और उन्हें सिरोपा पहनाकर आप में शामिल किया।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के विकास, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार की जनहितैषी नीतियों और ईमानदार राजनीति से प्रभावित होकर, अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां और ईमानदार नेता लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। रणतेज सिंह पोवार जैसे समझदार और पारंपरिक पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले नेता के आने से जालंधर और आस-पास के इलाकों में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। हम सब मिलकर पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करते रहेंगे।

 

 

पार्टी में शामिल होने के बाद रणतेज सिंह पोवार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया और कहा कि वह पंजाब सरकार की जनहितैषी नीतियों और भगवंत मान के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पार्टी की मजबूती और लोगों की सेवा के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम करेंगे।