Search

BREAKING
• कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली • अगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मान • राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नू • पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मान • पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत • “अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान • CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए • पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकात • भगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किए

जल विवाद को लेकर BBMB की आपात बैठक आज, पंजाब-हिमाचल सहित चार राज्यों के अधिकारी होंगे शामिल।

May 3, 2025By Short Daily News

भाखड़ा नहर का पानी रोके जाने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच BBMB ने आपात बैठक बुलाई है। इसी मुद्दे पर हरियाणा सरकार ने भी सर्वदलीय बैठक आयोजित की है। BBMB की यह बैठक आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा भवन में होगी, जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। इसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अधिकारी आज शाम 5 बजे शामिल होंगे।

हरियाणा लगातार पानी की मांग कर रहा है और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात भी चल रही है, जबकि पंजाब सरकार का कहना है कि उसने हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दे दिया है। हाल ही में दिल्ली में बीबीएमबी अधिकारियों और पंजाब व हरियाणा के मुख्य सचिवों के बीच हुई बैठक में पानी के प्रावधान को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। बैठक में पंजाब केवल 4000 क्यूसेक पानी देने को तैयार है, जबकि हरियाणा ने 8500 क्यूसेक पानी की मांग की। अब हरियाणा सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) द्वारा हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के निर्णय के मद्देनजर 5 मई को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। विशेष सत्र के दौरान भाजपा नीत केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार और बीबीएमबी के निर्णय के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है।