Search

BREAKING
देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू पुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोर मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश? पंजाब में नशे की लत के ख़िलाफ़ मेथाडोन बना नया हथियार; 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू, जल्द ही 6 और स्थापित किए जाएँगे सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्न कंपनियों ने 618 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट: अमन अरोड़ा नए रूटों के लिए पंजीकरण अगस्त में शुरू होगा, सरकार डेढ़ लाख लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही है: अरविंद केजरीवाल मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: CM भगवंत सिंह मान री-नीट एग्जाम के नतीजों में भी भारी गड़बड़ी, बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां?- केजरीवाल पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद

क्या इस बार पराली नहीं जलेगी ? Punjab सरकार की 500 करोड़ की योजना का बड़ा कदम।

April 21, 2025By Short Daily News

राज्य में पराली जलाने की समस्या पर पूरी तरह से रोकने के लिए Punjab सरकार ने किसानों को सब्सिडी पर फसल अवशेष प्रबंधन (सी.आर.एम.) मशीनें उपलब्ध कराने और पराली के उचित प्रबंधन के लिए अन्य रणनीतियों को लागू करने के लिए 500 करोड़ एक्शन योजना तैयार की है।

इस संबंध में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनों की खरीद पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए राज्य के किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये आवेदन 22 अप्रैल से 12 मई तक ऑनलाइन पोर्टल agrimachinerypb.com पर जमा किए जा सकते हैं। किसानों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि सरकार द्वारा सी.आर.एम. मशीनों की खरीद पर व्यक्तिगत किसानों को 50 प्रतिशत तथा किसान समूहों, सहकारी समितियों एवं ग्राम पंचायतों को 80 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

इस पहल का मकसद किसानों को सी.आर.एम. मशीनों तक आसान और सुविधाजनक पहुंच उपलब्ध कराना है, साथ ही उन्हें पराली प्रबंधन उपकरणों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करना है, ताकि सभी के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। कृषि मंत्री ने बताया कि यह सब्सिडी सी.आर.एम. मशीनों पर प्रदान की जाएगी, जिनमें सुपर एस.एम.एस., हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, सरफेस सीडर, स्मार्ट सीडर, जीरो टिल ड्रिल, बेलर, रेक, श्रब मास्टर/रोटरी स्लेशर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर/श्रेडर/मल्चर, क्रॉप रीपर, और हाइड्रोलिक रिवर्सिबल मोल्ड बोर्ड प्लाऊ शामिल हैं।