Search

BREAKING
• कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली • अगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मान • राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नू • पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मान • पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत • “अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान • CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए • पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकात • भगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किए

केजरीवाल बोले: Punjab यूथ लीडरशिप प्रोग्राम का उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाकर उन्हें बिजनेस के लिए तैयार करना है।

May 4, 2025By Short Daily News

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब में आयोजित 3 दिवसीय यूथ क्लब लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम में युवाओं को दिल्ली स्थित आवास से ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने कहा कि Punjab यूथ लीडरशिप ट्रेनिंग कार्यक्रम का मकसद युवाओं को नशा से दूर कर बिजनैस के लिए तैयार करना है।

इस कार्यक्रम में 117 युवाओं को ट्रेनिंग मिली है। 21-21 सदस्यों की यूथ क्लब कमेटी बनेगी जो गांव व वाडरें में नशा बिकने से रोकेगी और जो नशा करने वाले बच्चे हैं, उनकी सूची बनाकर नशा मुक्ति केंद्र तक ले जाएंगे। साथ ही, युवाओं को बिजनैस करने के लिए तैयार किया जाएगा, ताकि वह नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें। यह कार्यक्रम सफल होते ही पूरे देश के लिए ये एक मॉडल बनेगा और पूरी राजनीति बदल देगा।

केजरीवाल ने कहा कि Punjab में यह जो काम शुरू किया जा रहा है, वह एक बहुत बड़ा प्रयोग है। अगर यह सफल हो गया तो यह देश की राजनीति बदल सकता है। आज हमने संकल्प लिया है कि Punjab को रंगला Punjab , विकसित Punjab बनाने और Punjab का पुनर्निर्माण करने के लिए अगले दो-तीन महीने के अंदर साढ़े तीन लाख युवाओं को जोड़ने में कामयाब हो गए और उनके अंदर जूनून भर दिया तो यह साढ़े तीन लाख युवा मिलकर साढ़े तीन करोड़ पंजाबियों का भविष्य बदल सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी पांच साल में एक बार चुनाव होता है।

सरकारें चुनी तो जाती हैं, लेकिन बाद में वे एसी कमरों में बैठकर काम करती हैं या भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाती हैं। मगर अब बदलाव की जिम्मेदारी युवाओं के हाथ में है। हाल ही में 117 युवाओं को तीन दिन की विशेष ट्रेनिंग दी गई है। ये सभी युवा पहले ही 1600 गांवों में जाकर वहां के युवाओं से मुलाकात कर चुके हैं। उन्हीं गांवों से चुने गए युवाओं को इस ट्रेनिंग में शामिल किया गया है। अब इन 117 लोगों की जिम्मेदारी है कि वे 17,000 गांवों और वार्डों में जाकर यूथ को-ऑर्डिनेटर तैयार करें। इसके बाद हर को-ऑर्डिनेटर अपने क्षेत्र में 21-21 युवाओं की टीम बनाएगा, जो गांव या वार्ड में सक्रिय होकर काम करेगी।