Search

BREAKING
अबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जा राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल पंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा भगवंत मान सरकार ने जसवंत सिंह खालड़ा मर्डर केस के दोषियों की समय से पहले रिहाई से जुड़ी किसी भी फाइल पर साइन नहीं किया- बलतेज पन्नू पंजाब की वोटर लिस्ट से किसी भी असली वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए, आप के कार्यकर्ता हर नागरिक की मदद के लिए तैयार हैं: अमन अरोड़ा पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पावरकॉम ने स्पीड पोस्ट से भेजने शुरू किए बिजली बिल दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, OTT से हटाने के फैसले को चुनौती पंजाब सरकार का बड़ा कदम, FDDI से समझौते के जरिए फुटवियर और खेल उद्योग को मिलेगा नया बढ़ावा जंडियाला गुरु में 509 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हरभजन सिंह ETO ने बढ़ाया हौसला कपूरथला नगर निगम पर AAP का कब्जा, मेयर समेत तीनों प्रमुख पदों पर जीत

विनेश फोगाट को पुरस्कार राशि और प्लॉट की मंजूरी: दोनों फाइलों पर हुए सैनी के साइन, खेल विभाग देगा 4 करोड़ और HSVP प्लॉट।

April 23, 2025By Short Daily News

हरियाणा कांग्रेस विधायक और पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट को 4 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की ओर से एक प्लॉट देने की मंजूरी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी है। अब खेल विभाग की ओर से विनेश को 4 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी, जबकि HSVP उन्हें एक रिहायशी प्लॉट उपलब्ध कराएगा।

गौरतलब है कि विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने से थोड़े अंतर से चूक गई थीं। उस समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उनकी सराहना करते हुए कहा था कि विनेश हरियाणा की गौरवशाली बेटी हैं, और उनकी उपलब्धि को ओलंपिक रजत पदक के समकक्ष माना जाएगा। इसी के अनुरूप, उन्हें वही पुरस्कार और सम्मान दिए जाएंगे जो किसी ओलंपिक रजत पदक विजेता को मिलते हैं।

सरकार ने विनेश को 3 ऑप्शन दिए थे

बता दें कि हरियाणा सरकार की ओर से विनेश फोगाट को दो प्राइज मिलने वाले हैं। उनमें 4 करोड़ रुपए का कैश के अलावा HSVP का एक महंगा प्लॉट भी शामिल है। CM नायब सैनी ने विनेश को इनाम पाने के 3 ऑप्शन दिए थे, जिसमें से विनेश ने खेल विभाग को चिट्ठी लिखकर 2 विकल्प चुने।

पेरिस ओलिंपिक में बाहर हुई थीं विनेश

विनेश 2024 के पेरिस ओलिंपिक में फाइनल मुकाबले तक पहुंची थीं, लेकिन 100 ग्राम बढ़े वजन की वजह से वह फाइनल मुकाबला खेलने से पहले ही बाहर हो गईं। इसके बाद CM नायब सैनी ने विनेश का सिल्वर मेडलिस्ट जैसा सम्मान करने का ऐलान किया था।

हालांकि, जब कुछ नहीं मिला तो विनेश ने विधानसभा के बजट सत्र में कहा था कि सरकार ने उन्हें सिल्वर मेडल के बराबर सम्मान देने की घोषणा की थी। 8 माह बीत गए, लेकिन कुछ नहीं मिला।

विधानसभा में खुद विनेश फोगाट ने प्राइज का उठाया था मुद्दा…

1. CM ने कहा था- सिल्वर मेडल का सम्मान देंगे

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट अपने गांव में बने स्टेडियम में बिजली, पानी और कोच की सुविधा नहीं होने का मुद्दा उठा रही थीं। ऐसे में बीजेपी के कुछ विधायकों ने उनके दावे को गलत बताया। इसके बाद विनेश ने सीएम सैनी से ही सवाल कर दिया। विनेश फोगाट ने कहा, “मुख्यमंत्री ने ऐलान किया था कि उन्हें सम्मान दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विनेश ने कहा, जब मैं पेरिस गई तो फाइनल में पहुंची। उसके बाद जो हुआ वो परमात्मा की मर्जी थी, और मैंने उसे स्वीकार कर लिया है। उस समय कई बातें की गईं, हमारे सीएम ने ऐलान किया था कि विनेश हमारी बेटी है और उसे सिल्वर मेडल का सम्मान दिया जाएगा।”

2. ‘आपकी जुबान मतलब पक्का वादा’

विनेश ने आगे कहा, “आज सदन में आप भी बैठे हैं मैं भी बैठी हूं। लोगों को पता होना चाहिए कि सच्चाई क्या है। आपने अपना वादा पूरा नहीं किया है। सर आपके सभी विधायक बोल रहे हैं कि आपकी जुबान मतलब वादा पक्का। मैं आपको वही दिखा रही हूं कि आपका वादा अधूरा है और आपको पूरे सदन के सामने यह बताना चाहिए। आपने जो सम्मान देने की बात की थी वह हमें अच्छा लगा था। सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा था।

यह बात पैसे की नहीं है सम्मान की है। प्रदेश में मुझे कई लोग बोलते हैं कि आपका तो कैश अवॉर्ड आ गया। तो मैंने उन्हें कहती हूं कि न आपका आया न मेरा आया। हम मिलकर यही लड़ाई लड़ेंगे।”