Search

BREAKING
अबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जा राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल पंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा भगवंत मान सरकार ने जसवंत सिंह खालड़ा मर्डर केस के दोषियों की समय से पहले रिहाई से जुड़ी किसी भी फाइल पर साइन नहीं किया- बलतेज पन्नू पंजाब की वोटर लिस्ट से किसी भी असली वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए, आप के कार्यकर्ता हर नागरिक की मदद के लिए तैयार हैं: अमन अरोड़ा पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पावरकॉम ने स्पीड पोस्ट से भेजने शुरू किए बिजली बिल दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, OTT से हटाने के फैसले को चुनौती पंजाब सरकार का बड़ा कदम, FDDI से समझौते के जरिए फुटवियर और खेल उद्योग को मिलेगा नया बढ़ावा जंडियाला गुरु में 509 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हरभजन सिंह ETO ने बढ़ाया हौसला कपूरथला नगर निगम पर AAP का कब्जा, मेयर समेत तीनों प्रमुख पदों पर जीत

मान सरकार के ईमानदार शासन के चलते पंजाब के राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि- Kejriwal

May 3, 2026By Short Daily News

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब की आम आदमी पार्टी ने इस बार रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह किया है। पंजाब के इतिहास में अब तक की यह सबसे अधिक राजस्व वृद्धि के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं ने भगवंत मान सरकार के ईमानदार शासन को श्रेय दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली सरकारें अपनी नाकामी को छिपाने के लिए पैसे नहीं होने का बहाना बनाती थीं, लेकिन सीएम भगवंत सिंह मान की अगुआई में आज पंजाब ने इस सच्चाई को साबित कर दिया कि बात सिर्फ पैसे की नहीं, बल्कि नेक नीयत की थी।

 

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की ओर से एक्स पर साझा की गई जीएसटी संग्रह की डिटेल को रीट्वीट कर कहा कि दशकों तक सरकारें अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ‘पैसे नहीं हैं’ का बहाना बनाती रहीं। लेकिन आज पंजाब ने इस सच्चाई को साबित कर दिया है कि बात सिर्फ पैसे की नहीं, बल्कि नेक इरादे की थी। ईमानदार शासन के चलते पंजाब के राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है और अब उस पैसे का इस्तेमाल पंजाब की जनता की सेवा में किया जा रहा है। यही है आम आदमी पार्टी का मॉडल।

 

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इसे एक शानदार उपलब्धि बताते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने एक वर्ष में जीएसटी संग्रह में ऐतिहासिक 66 फीसद की वृद्धि दर्ज की है। यह पंजाब के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि है। यह सभी प्रमुख राज्यों और राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है, जो किसी भी राज्य द्वारा दर्ज की गई सबसे अधिक वृद्धि है।