Search

BREAKING
अबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जा राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल पंजाब को जल्द मिल सकता है नया स्थायी DGP, तीन नामों पर चर्चा भगवंत मान सरकार ने जसवंत सिंह खालड़ा मर्डर केस के दोषियों की समय से पहले रिहाई से जुड़ी किसी भी फाइल पर साइन नहीं किया- बलतेज पन्नू पंजाब की वोटर लिस्ट से किसी भी असली वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए, आप के कार्यकर्ता हर नागरिक की मदद के लिए तैयार हैं: अमन अरोड़ा पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पावरकॉम ने स्पीड पोस्ट से भेजने शुरू किए बिजली बिल दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, OTT से हटाने के फैसले को चुनौती पंजाब सरकार का बड़ा कदम, FDDI से समझौते के जरिए फुटवियर और खेल उद्योग को मिलेगा नया बढ़ावा जंडियाला गुरु में 509 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हरभजन सिंह ETO ने बढ़ाया हौसला कपूरथला नगर निगम पर AAP का कब्जा, मेयर समेत तीनों प्रमुख पदों पर जीत

मान सरकार की योजनाओं का जनता को मिल रहा लाभ, विपक्ष के पास नहीं कोई मुद्दा: बलतेज पन्नू

July 5, 2026By Short Daily News

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्यों का विपक्ष के पास कोई जवाब नहीं है, इसलिए विपक्ष केवल राजनीतिक आरोप लगाने में लगा हुआ है।

बलतेज पन्नू ने कहा कि भाजपा में पहले ही “कांग्रेस विंग” बन चुका है और अब असली भाजपा को पहचानना मुश्किल हो गया है। उनका आरोप था कि कांग्रेस के कई नेता भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात का भी जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा मिलकर राजनीतिक खेल खेल रही हैं।

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार की योजनाओं को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। महिलाओं के लिए सम्मान राशि योजना के तहत 34 लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया है और जिन लाभार्थियों को अभी तक राशि नहीं मिली है, उन्हें भी जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। इसके अलावा नहरों का पानी किसानों तक पहुंचाने और मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं का लाभ भी लोगों को मिल रहा है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पन्नू ने कहा कि जो पार्टी पहले आम आदमी पार्टी पर दिल्ली से चलने के आरोप लगाती थी, अब उसे बताना चाहिए कि कांग्रेस के मामलों में दूसरे राज्यों के नेताओं की भूमिका क्यों बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी अपने हाईकमान के निर्देशों पर ही काम करती है।

बलतेज पन्नू ने मध्य प्रदेश के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि पहले नवजोत कौर सिद्धू भी इसी तरह के आरोप लगा चुकी हैं और अब कांग्रेस को इन आरोपों पर जनता के सामने जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले यह तय करे कि पार्टी का नेतृत्व आखिर कौन करेगा। उनके मुताबिक पंजाब कांग्रेस में राजा वड़िंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच कोई तालमेल नहीं है। पन्नू ने दावा किया कि कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं है, जबकि आम आदमी पार्टी सरकार अपने कामों के दम पर जनता के बीच जा रही है।