Search

BREAKING
• मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा • किसानों के करोड़ों रुपये का बकाया न देने के कारण भगवंत मान सरकार ने चीनी मिल को किया सील: लाल चंद कटारूचक्क • पंजाब कांग्रेस ने 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समन्वय समिति का किया गठन • श्री अमृतसर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया गया बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस • पंजाब में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार; आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड • पंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव के आसार • पंजाब के युवाओं को मिलेगा करोड़पति बनने का मौका, CM मान ने शुरू की ‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगिता • पंजाब के हर गांव में लगेंगी सोलर लाइटें, सरकार खर्च करेगी 380 करोड़ रुपये • पंजाब बंगाल नहीं है, भाजपा पंजाबियों को दबाव और जोड़-तोड़ से डरा नहीं सकती: मदन लाल बग्गा

मलेरकोटला पुलिस ने फिरौती नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

October 13, 2026By Short Daily News

मलेरकोटला पुलिस ने फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकियां देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच के दौरान आरोपियों के पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नुमान अंसारी और मोहम्मद गुलफाम के रूप में हुई है। इस मामले में धूरी रोड, मलेरकोटला निवासी लवनीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसे विदेशी नंबरों से लगातार व्हाट्सऐप कॉल आ रही थीं। फोन करने वाले व्यक्तियों की ओर से उसके घर का वीडियो और लोकेशन भेजकर पैसों की मांग की जा रही थी। पैसे न देने की स्थिति में उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।

शिकायत मिलने के बाद जिला पुलिस की साइबर टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच और आरोपियों के मोबाइल फोन के तकनीकी विश्लेषण की मदद से कथित नेटवर्क की कड़ियां जोड़ीं। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सीनियर पुलिस कप्तान हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि नुमान अंसारी की कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से पहले इंस्टाग्राम और बाद में व्हाट्सऐप के जरिए जान-पहचान हुई थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को निशाना बनाने की साजिश रची थी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मोहम्मद गुलफाम ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता के घर का वीडियो बनाया और उसकी लोकेशन सीमा पार बैठे हैंडलरों को भेजी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित व्यक्तियों और मामले के दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है।