Search

BREAKING
Punjab के किसानों के लिए बड़ी राहत, भगवंत मान सरकार ने पहली बार 1 May से धान की बुआई के लिए नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित की Bhagwant Mann ने मोहाली में JEE Mains पास 369 Students को सम्मानित किया, पढ़ाई में आगे बढ़ रहा पंजाब रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने औपचारिक रूप से पार्टी में किया शामिल ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट 11 पंजाबी आज लौटेंगे, CM मान खुद दिल्ली जाकर करेंगे रिसीव पंजाब में एक्शन मोड में मंत्री Sanjeev Arora, डेंगू-मलेरिया पर लगाम कसने के लिए समय पर फॉगिंग के आदेश कंगना रनौत मानहानि केस: बठिंडा कोर्ट में 12 मई को होगी अगली सुनवाई, गवाहों के बयान और पासपोर्ट पर जमकर हुई बहस कड़कती गर्मी से राहत! बारिश और तेज हवाओं से तापमान 6 डिग्री गिरा, पंजाब में ऑरेंज अलर्ट पटियाला Police द्वारा सीमा पार संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ पंजाब के कुश्ती जगत के मशहूर ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा पट्टी AAP में शामिल, CM मान ने कराया स्वागत पंजाब में गेहूं खरीद ने 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा किया पार, 21 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान जारी

पंजाब: “ये मौतें हत्याएं नहीं हैं”, जहरीली शराब कांड पर भड़के CM भगवंत मान।

May 13, 2025By Short Daily News

पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से लगभग 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को अमृतसर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ये केवल मौतें नहीं हैं, बल्कि ये हत्याएं हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी हत्यारे को बख्शा नहीं जाएगा।

CM भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मजीठा के आसपास के कुछ गांवों में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत होने का दुखद समाचार मिला है। निर्दोष लोगों के इन हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ये मौतें हत्याएं नहीं हैं। लोगों के घरों में जहरीली शराब फैलाने वाले इन दोषियों को कानून के अनुसार सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।