Search

BREAKING
करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर बड़ी खबर, पाकिस्तान की तरफ से निकलेगा नगर कीर्तन CM भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत की, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा CM भगवंत सिंह मान ने धूरी से घर-घर जाकर शुरू की चुनाव प्रचार की मुहिम, ‘मान दा मुनाफ़ा’ को प्रचार का बनाया केंद्र श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नारा चुनाव आयोग बताए, वोटर लिस्ट से अरविंद केजरीवाल का नाम गायब कैसे?- आप पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 किलो हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, 1 अक्टूबर को खातों में आएगी सहायता राशि हथियारों की नुमाइश पड़ी भारी! पंजाबी गायक आर नेट और शिवा चौधरी को हरियाणा पुलिस का नोटिस धूरी के बालियां में CM भगवंत मान की लोक मिलनी, पंचायत को विकास के लिए ₹57 लाख का चेक CM भगवंत मान ने लॉन्च किया चुनावी पम्पलेट, घर-घर लेकर जाएंगे लाखों ‘‘आप’’ कार्यकर्ता

पंजाब में GST कलेक्शन ने तोड़ा रिकॉर्ड: अप्रैल में ₹2,654 करोड़ की वसूली, सालाना ₹438 करोड़ और महीने दर महीने ₹627 करोड़ की बढ़त।

May 3, 2025By Short Daily News

पंजाब सरकार को अप्रैल 2025 में अब तक का सबसे ज्यादा मासिक GST कलेक्शन मिला है। इस महीने राज्य में 2,654 करोड़ रुपये का वस्तु एवं सेवा कर (GST) एकत्र किया गया, जो अब तक किसी भी एक महीने में सबसे ऊँचा आंकड़ा है।

यह रिकॉर्ड आम आदमी पार्टी (AAP) की भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में हासिल हुआ है, जो राज्य की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और बढ़ती कारोबारी गतिविधियों का संकेत देता है।

साल-दर-साल की वृद्धि

अप्रैल 2024 में GST कलेक्शन ₹2216 करोड़ रहा था, जबकि अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर ₹2654 करोड़ पर पहुंच गया है।.

इस तरह सालाना दर पर ₹438 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
यह 19.77% की वृद्धि को दर्शाता है, जो राज्य की आर्थिक स्थिति में स्थायित्व और सुधार का स्पष्ट संकेत है।

महीने-दर-महीने आया उछाल

मार्च 2025 में राज्य ने ₹2027 करोड़ का GST संग्रह किया था।

अप्रैल में यह आंकड़ा 627 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 30.93% की उछाल लेकर ₹2654 करोड़ तक पहुंच गया।
यह आंकड़े बताते हैं कि पंजाब में आर्थिक गतिविधियों ने तेजी से रफ्तार पकड़ी है।
सरकार की सख्ती और पारदर्शिता का नतीजा

पंजाब सरकार के अनुसार उनकी यह उपलब्धि ईमानदार नीति, पारदर्शी प्रशासन और कर प्रणाली में सुधार का प्रत्यक्ष परिणाम है। लगातार प्रयासों और कारोबारी माहौल में विश्वास की बहाली ने राज्य के राजस्व में यह जबरदस्त इजाफा संभव किया है।

इस ऐतिहासिक कलेक्शन से सरकार को सामाजिक योजनाओं, इन्फ्रास्ट्रक्चर और रोजगार क्षेत्र में निवेश के लिए बेहतर वित्तीय आधार मिलेगा।