Search

BREAKING
Bhagwant Maan सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके अपराधियों को पालना अकाली दल की पुरानी आदत” – बलतेज पन्नू का तीखा बयान जस्सा पट्टी के बाद घुम्मण ब्रदर्स भी AAP में शामिल, CM Bhagwant Mann ने किया स्वागत 1 मई से बढ़ेंगी दूध की कीमतें, Milkfed Punjab ने ₹20 प्रति किलोग्राम फैट बढ़ाया अमृतसर में ड्रग तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा, 6 किलो हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अकेले मिलेंगे CM भगवंत सिंह मान, 5 मई को होगी अहम मुलाकात Punjab के किसानों के लिए बड़ी राहत, भगवंत मान सरकार ने पहली बार 1 May से धान की बुआई के लिए नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित की Bhagwant Mann ने मोहाली में JEE Mains पास 369 Students को सम्मानित किया, पढ़ाई में आगे बढ़ रहा पंजाब रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने औपचारिक रूप से पार्टी में किया शामिल

पंचकूला में ₹55.38 करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू, CM नायब सिंह सैनी ने किया शिलान्यास व उद्घाटन।

April 20, 2025By Short Daily News

CM नायब सिंह सैनी ने पंचकूला को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और अहम पहल करते हुए शनिवार को 55 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में घग्गर नदी पर 50 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पुल का उद्घाटन, सेक्टर 28 और 31 में 4 करोड़ 64 लाख 59 हजार रुपये की लागत से दो डिस्पेंसरी भवनों का निर्माण कार्य तथा बरवाला के गांव कनौली में 74 लाख 38 हजार रुपये की लागत से ग्राम सचिवालय की आधारशिला रखना शामिल है।

इसके अलावा, उन्होंने पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के गांव में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। सैनी ने कहा कि आज जो उद्घाटन एवं शिलान्यास किये गये हैं, वे पंचकूला को स्मार्ट सिटी बनाने के साथ-साथ उसे एक बेहतर स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाने में भी मील का पत्थर साबित होंगे। हमारा लक्ष्य पंचकूला को एक स्मार्ट सिटी बनाना है, जहां नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंचकूला के विकास को नई गति और दिशा मिली है।

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि माता मनसा देवी और नाडा साहिब की छत्रछाया में फल-फूल रही पंचकूला नगरी के विकास में यह परियोजनाएं महत्वपूर्ण साबित होंगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की वे हमसे 10 वर्षों के विकास कार्यों का लेखा-जोखा मांग रहे हैं। पहले वह अपने समय का रिपोर्ट कार्ड दे। सैनी ने कहा कि चुनावों के दौरान किए गए 240 संकल्पों में से 19 संकल्प पूरे कर दिए हैं और 99 पर तीव्र गति से कार्य कर रहा है।

प्रदेश की जनता से किए एक -एक संकल्प को पूरा किया जाएगा। कैिबनेट मंत्री आरती राव ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के नाते मेरा सपना है कि हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों, इसको लेकर सरकार गंभीर है। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सीएम से मांग की है कि पंचकूला में एक विश्वविद्यालय खोला जाए। इस अवसर पर कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, मेयर कुलभूषण गोयल, ओम प्रकाश देवीनगर, सीबी गोयल व गणमान्य मौजूद रहे।

शाॅर्ट कट का काम करेगा पुल, 7िकमी. कम होगी दूरी

घग्गर नदी पर पुल का निर्माण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा 50 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह पुल 360 मीटर लम्बा और 16 मीटर चौड़ा है। अब इस पुल से जीरकपुर, राजपुरा, पटियाला और मोहाली एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान हो जाएगा। यह पुल विशेषकर, उन लोगों के लिए एक शॉर्टकट का काम करेगा, जिनको पंचकूला के साउथ सेक्टरों, जीरकपुर या फिर चंडीगढ़ के साउथ सेक्टरों की तरफ आना-जाना पड़ता है। इससे लोगों की करीब 5 से 7 किलोमीटर की दूरी कम होगी और ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी।

पंजाब-चंडीगढ़ को भी मिलगा फायदा… यह पुल पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ को जोड़ने वाले पीआर 7 रिंग रोड का हिस्सा है। जब यह रिंग रोड बन जाएगा, तो पंचकूला ही नहीं चंडीगढ़ को भी यातायात के दबाव से मुक्ति मिल जाएगी। पंचकूला में घग्गर पार के सेक्टरों को जोड़ने वाला यह तीसरा पुल है। इस पुल के खुल जाने से सेक्टर-25, 26, 27, 28 और 31 के अलावा, बरवाला-रामगढ़ की तरफ से आने वाले लोगों को भी लाभ होगा।