Search

BREAKING
• मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा • किसानों के करोड़ों रुपये का बकाया न देने के कारण भगवंत मान सरकार ने चीनी मिल को किया सील: लाल चंद कटारूचक्क • पंजाब कांग्रेस ने 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समन्वय समिति का किया गठन • श्री अमृतसर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया गया बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस • पंजाब में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार; आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड • पंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव के आसार • पंजाब के युवाओं को मिलेगा करोड़पति बनने का मौका, CM मान ने शुरू की ‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगिता • पंजाब के हर गांव में लगेंगी सोलर लाइटें, सरकार खर्च करेगी 380 करोड़ रुपये • पंजाब बंगाल नहीं है, भाजपा पंजाबियों को दबाव और जोड़-तोड़ से डरा नहीं सकती: मदन लाल बग्गा

दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल

October 12, 2026By Short Daily News

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को कुचलने के लिए बर्बरता की सारी हदें पार करने पर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि शनिवार के तांडव के बाद, ऐसा ना हो कि ज्ञानेश कुमार के साथ-साथ मोदीजी का भी इस्तीफा हो जाए। मोदी जी ने देश की राजधानी में तांडव की सारी हदें पार कर हिटलर को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि अब आपकी गीदड़ भभकियों से कोई डरने वाला नहीं है। देश का युवा जाग चुका है और आपने उनके मन से डर भी निकाल दिया।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को मोदी जी ने जो तांडव किया है, उसमें उन्होंने सारी हदें पार कर दीं और हिटलर को भी पीछे छोड़ दिया। उनके अत्याचार के वीडियो चारों तरफ घूम रहे हैं। छोटी-छोटी लड़कियों के साथ अत्याचार और बदसलूकी की जा रही है। उन्होंने वकीलों और पत्रकारों तक को नहीं छोड़ा, किसी को भी नहीं छोड़ा। ऐसा ना हो कि ज्ञानेश कुमार के साथ-साथ मोदी जी का भी इस्तीफा हो जाए।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को मोदी सरकार ने वकीलों को भी नहीं छोड़ा। सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील को मोदी जी की पुलिस सड़क पर घसीटते हुए ले गई। पुलिस ने वकीलों को पीटा, उन्हें हिरासत में लिया और उनके साथ बदसलूकी की। आज तक इतिहास में किसी भी सरकार ने वकीलों के साथ इस तरह की बदतमीजी करने की हिम्मत नहीं की। जिस भी सरकार ने ऐसा किया, वह सरकार सत्ता में नहीं बची।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी ने देश में आपातकाल लागू कर दिया है। मीडिया संस्थानों के मालिक भी अब सुरक्षित नहीं हैं। हिंदी ख़बर और लिविंग इंडिया ग्रुप के एडिटर इन चीफ अतुल अग्रवाल को मोदी जी ने हरियाणा पुलिस से गिरफ्तार करवा दिया है क्योंकि उनका चैनल हरियाणा में लगातार फैल रहे नशे के कारोबार को पिछले कुछ दिनों से दिखा रहा था। ये मोदी सरकार का बेहद शर्मनाक आचरण है और लोकतंत्र ख़त्म होने की निशानी है।