Search

BREAKING
पंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17 सितंबर तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी Gulab Sidhu के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग, गेट पर लगीं गोलियां पंजाब सरकार गैंगस्टरों को पंजाब या विदेश में बैठकर अवैध कारोबार नहीं चलाने देगी: अमन अरोड़ा बद्दी से फैल रहे Industrial Pollution के खिलाफ Dinesh Chadha A-GT पहुंचे, हिमाचल, हरियाणा और केंद्र सरकारों से कार्रवाई की मांग की कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसा भाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना भाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवाल

जिस से मिली प्रसिद्धि वही बना मौत की वजह, Reel बनते समय यूट्यूबर का फिसल पैर

July 18, 2024By Short Daily News

अपनी ‘Reel’ से मशहूर हुईं मुंबई की अन्वी कामदार की महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में वीडियो बनाते समय खाई में गिरने से मौत हो गई। 27 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट अन्वी, जो अपने सात दोस्तों के साथ घूम रही थी, मंगलवार को एक वीडियो बनाते समय रायगढ़ जिले के मानगांव में कुंभे झरना के पास 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी |

मनगांव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के मुताबिक, मुंबई के मुलुंड की रहने वाली अन्वी बारिश के दौरान अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थी. पेशे से सीए अन्वी अपने सोशल मीडिया रील्स के लिए मशहूर थीं।

दोस्तों के साथ झरने पर घूमने गई अन्वी
अन्वी कामदार को क्या पता था कि रील बनाने की जिस कला के लिए उन्होंने प्रसिद्धि हासिल की है, वही उनकी मौत का कारण बनेगी। दरअसल, अन्वी 16 जुलाई को अपने 7 दोस्तों के साथ वॉटरफॉल घूमने गई थी. सुबह करीब 10.30 बजे अन्वी एक वीडियो शूट कर रही थी, वह कुंबे झरने के पास एक छोटे से स्पाइक पर गई और रील की शूटिंग शुरू कर दी। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी |

https://www.instagram.com/reel/C9J2S2bSh2Y/?utm_source=ig_web_copy_link

घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया. तटरक्षक बल के साथ-साथ महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मियों ने भी मदद की लेकिन अन्वी को बचाया नहीं जा सका। अन्वी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि यह पूरा हादसा रायगढ़ के पास कुंभे झरने के पास हुआ।

अन्वी कामदार की मौत के बाद मानगांव के पुलिस इंस्पेक्टर, तहसीलदार और अन्य स्थानीय अधिकारियों ने पर्यटकों और आसपास के लोगों से अपील की है. लोगों को जिम्मेदारीपूर्वक पर्यटन का आनंद लेना चाहिए। यात्रा के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता दें। पर्यटन स्थलों पर जोखिम भरे व्यवहार से बचें।