Search

BREAKING
पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 30 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 100 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना के बाद CM भगवंत सिंह मान ने बरनाला डीएसपी को तुरंत सस्पेंड करने का दिया आदेश: मीत हेयर जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नू पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया मामला नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है, PM लीपापोती कर धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे – केजरीवाल

जालंधर में पुलिस एनकाउंटर, गढ़ा रोड फायरिंग का मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

July 7, 2026By Short Daily News

पंजाब के जालंधर में गढ़ा रोड फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी श्याम लाल के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली थी कि गढ़ा रोड फायरिंग मामले का आरोपी श्याम लाल जालंधर कैंट के जमशेर खास इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें श्याम लाल के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की और कथित तौर पर दोबारा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि श्याम लाल मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है, लेकिन पिछले कुछ समय से जालंधर के गढ़ा इलाके में रह रहा था। उसे 4 जुलाई को एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थ तस्करी के मामले में भी गिरफ्तार किया गया था।

जांच में यह भी पता चला है कि वह भारतीय न्याय संहिता की हत्या के प्रयास से संबंधित धारा के एक अन्य मामले में भी वांछित था। पुलिस के अनुसार उसने अपने साथी साहिल के साथ मिलकर अपने रिश्तेदार अमरजीत पर जानलेवा हमला किया था और उसके बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि श्याम लाल के अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। शुरुआती जांच के अनुसार वह बिहार से बड़ी मात्रा में गांजा लाकर पंजाब के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस का दावा है कि इस अवैध कारोबार के दौरान अपना दबदबा बनाए रखने के लिए वह हथियार भी रखता था और कई बार उनका इस्तेमाल कर चुका है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास से बरामद अवैध हथियार कहां से आए और उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस संबंध में बिहार पुलिस से भी संपर्क किया गया है, ताकि आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अंतरराज्यीय कनेक्शन की जांच की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।