Search

BREAKING
‘बेअदबी पार्टी’ पूरी तरह से ‘ईडी पार्टी’ और ED की प्रवक्ता बन चुकी है: हरपाल सिंह चीमा मालेरकोटला में बेटियों के लिए 5 मंजिला सरकारी स्कूल का उद्घाटन जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान की राज्यपाल से मुलाकात, 10 दिन की पैरोल की मांग चंडीगढ़ में तेज धूप से बढ़ी उमस, बारिश के बाद फिर चढ़ा तापमान; आने वाले दिनों में राहत के आसार ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोटों का होगा ट्रायल, सरकार ने दी मंजूरी श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी में समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय का शाश्वत संदेश: हरपाल सिंह चीमा आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज सुनाम हलके में शिक्षा क्षेत्र को और बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की अहम पहल; सरकारी स्कूलों के 19,886 विद्यार्थियों को स्कूल बैग देने की शुरुआत भाजपा मशीनरी पंजाब और उसके युवाओं को बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो फैला रही है: हरपाल सिंह चीमा ‘लाइक’ और ‘व्यू’ पाने के लिए, राजस्थान के एक वीडियो को पंजाब का बताकर झूठ फैलाया जा रहा है: बलतेज पन्नू

चंडीगढ़ में Air Strike अलर्ट, सायरन से मचा हड़कंप: पाकिस्तान ने तीसरी बार पंजाब को बनाया निशाना, बठिंडा में रॉकेट के टुकड़े मिले, पठानकोट एयरबेस के पास तलाशी अभियान जारी।

May 9, 2025By Short Daily News

चंडीगढ़ में Air Strike अटैक का अलर्ट जारी किया गया है। सायरन बज रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव ने कहा कि लोग घरों के अंदर रहें। खिड़की या खुले स्थानों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

चंडीगढ़ में एक दिन पहले पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से हमला किया गया था। यहां डिफेंस सिस्टम S-400 से ड्रोन को मार गिराया था।

वहीं पंजाब में आज सुबह तीसरी बार हमला किया गया। अमृतसर के खासा में साढ़े 5 बजे ड्रोन से हमला किया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए डिफेंस सिस्टम S-400 से 2 ड्रोन मार गिराए। इसमें एक छोटा तो दूसरा बड़ा ड्रोन था।

पठानकोट में देर रात हमले के बाद एयरबेस के पास पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पंजाब पुलिस के जवान खेतों में सर्च कर रहे हैं। यहां सुबह साढ़े 4 बजे भी 3-4 धमाकों की आवाज सुनाई दी थी। वहीं, बठिंडा के गांव तुगवाली के खेतों में रॉकेट के टुकड़े मिले हैं। SSP अमनीत कौंडल ने कहा कि रात को इलाका सील कर दिया था। आर्मी की टीम पहुंच गई है।

पंजाब के फरीदकोट में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। अफवाहें फैलने से रोकने को लेकर रात 12 बजे से यह आदेश लागू हो गया है।

गुरुवार रात पठानकोट एयरबेस को निशाना बनाया गया। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, पठानकोट में एक पाकिस्तानी जेट को मार गिराया गया है, हालांकि इस संबंध में सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जालंधर में दो स्थानों पर ड्रोन हमले हुए, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने दोनों ड्रोन को आसमान में ही नष्ट कर दिया। इन हमलों में किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है। वहीं, बठिंडा में भी ड्रोन की गतिविधि देखी गई।

इससे पहले 7 और 8 मई की दरम्यानी रात पाकिस्तान ने पंजाब के कई शहरों—पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, आदमपुर, लुधियाना, बठिंडा और चंडीगढ़—में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर रॉकेट और मिसाइलें दागीं थीं। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को सफलतापूर्वक विफल करते हुए अधिकांश मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। अमृतसर के चार गांव—दुधाला, जेठूवाल, पंधेर और मक्खनविंडी—में रॉकेट के अवशेष और टुकड़े बरामद हुए हैं।