Search

BREAKING
• शैरी मान के मोहाली शो से पहले विवाद, कुछ गानों पर बाल अधिकार आयोग ने जताई आपत्ति • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला, ‘नो कैश, नो फरमाइश’ प्रणाली के तहत 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी • पंजाब द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • जागत जोत सत्कार संशोधन एक्ट पर पंजाब सरकार की 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी कल श्री अमृतसर साहिब में श्री अकाल तख्त साहिब के माहिर पैनल से करेगी मुलाकात • जालंधर में कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कई बड़े नेताओं का आप में किया स्वागत • मोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा के समान • पंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी ‘मेरी रसोई’ राशन किट • हरजोत बैंस ने बासोवाल से संगतों को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना, धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी श्रद्धालु • पंजाब में ठंड बढ़ी, धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी; कई शहरों में प्रदूषण से मिली राहत • तरनतारन में खुलेगा UPSC सेंटर और लड़कियों के लिए मेडिकल कॉलेज, CM मान ने किया ऐलान

केंद्रीय मंत्री Gadkari ने CM मान को लिखा पत्र, बोले- कार्रवाई करें, नहीं तो प्रोजेक्ट बंद कर देंगे

August 10, 2024By Short Daily News

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन Gadkari ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है । पत्र में गडकरी ने एनएचएआई अधिकारियों और ठेकेदारों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर सवाल उठाया है. उनका कहना है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो 14,288 करोड़ रुपये का 293 किलोमीटर का प्रोजेक्ट बंद करना पड़ेगा.

गडकरी ने कहा कि मुझे दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे परियोजना पर हाल की दो घटनाओं के बारे में पता चला है। जालंधर जिले में एक ठेकेदार के इंजीनियर की बेरहमी से पिटाई कर दी गई. मैं इसकी एक तस्वीर भी भेज रहा हूं. हालांकि इस घटना के संबंध में एफआईआर भी दर्ज की गई है, लेकिन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई है.

पत्र में दूसरी घटना का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा कि लुधियाना जिले में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे परियोजना के ठेकेदार के शिविर पर कुछ लोगों ने हमला किया. इन लोगों ने कैंप के अंदर इंजीनियरों और कर्मचारियों को जिंदा जलाने की धमकी भी दी. एनएचएआई अधिकारियों की लिखित शिकायत के बावजूद अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है. न ही बदमाश पकड़े गए हैं।

बकौल गडकरी, उनके ध्यान में आया है कि हालात बदतर होते जा रहे हैं। कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में कई ठेकेदार काम करने से इनकार कर रहे हैं. इससे पहले पंजाब में 3263 करोड़ रुपये के 104 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट बंद हो गए थे. अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो 14288 करोड़ रुपये की 293 किमी परियोजनाएं बंद करनी पड़ेंगी।

आईजी पुलिस सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है. सीएम इस मामले की समीक्षा कर रहे हैं. हमने इस मामले में एसआईटी का गठन किया है. ऐसी दो घटनाएं हुईं और जरूरत पड़ने पर हम एनएचएआई को और अधिक सुरक्षा प्रदान करेंगे।