Search

BREAKING
• मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा • किसानों के करोड़ों रुपये का बकाया न देने के कारण भगवंत मान सरकार ने चीनी मिल को किया सील: लाल चंद कटारूचक्क • पंजाब कांग्रेस ने 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समन्वय समिति का किया गठन • श्री अमृतसर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया गया बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस • पंजाब में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार; आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड • पंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव के आसार • पंजाब के युवाओं को मिलेगा करोड़पति बनने का मौका, CM मान ने शुरू की ‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगिता • पंजाब के हर गांव में लगेंगी सोलर लाइटें, सरकार खर्च करेगी 380 करोड़ रुपये • पंजाब बंगाल नहीं है, भाजपा पंजाबियों को दबाव और जोड़-तोड़ से डरा नहीं सकती: मदन लाल बग्गा

कनाडा के सैन्य अड्डे पर भीषण आग, कई सैन्यकर्मियों की मौत

October 18, 2026By Short Daily News

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित वैनराइट सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। शनिवार को सैन्य अड्डे के प्रशिक्षण क्षेत्र में लगी आग तेज हवाओं के कारण तेजी से फैल गई, जिससे हालात गंभीर हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में कुछ सैन्यकर्मियों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की सही संख्या को लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना के बाद रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आग की इस घटना को बेहद दुखद बताया। अधिकारियों द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और इस संबंध में अन्य जानकारियों का इंतजार है।

अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ ने भी इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आग के कारण बड़ी संख्या में सैन्यकर्मी प्रभावित हुए हैं। वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संघीय सरकार, प्रांतीय प्रशासन और स्थानीय अधिकारी राहत कार्यों के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, तेज हवाओं के कारण आग सैन्य अड्डे की सीमाओं से बाहर आसपास के इलाकों तक फैल गई। आग पर काबू पाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई आपातकालीन एजेंसियों को तैनात किया गया है। अल्बर्टा के अलावा अन्य प्रांतों की ओर से भी आग बुझाने और राहत कार्यों में सहायता दी जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही के लिए सड़कों को खाली रखने की अपील की है। इसके अलावा, लोगों को अनावश्यक रूप से वैनराइट हेल्थ सेंटर न जाने की सलाह दी गई है, ताकि आपातकालीन सेवाएं प्रभावित लोगों तक पहुंच सकें।

फिलहाल, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अधिकारियों की ओर से मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी किया जाना बाकी है।