Search

BREAKING
पंजाब की वोटर लिस्ट से किसी भी असली वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए, आप के कार्यकर्ता हर नागरिक की मदद के लिए तैयार हैं: अमन अरोड़ा पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पावरकॉम ने स्पीड पोस्ट से भेजने शुरू किए बिजली बिल दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, OTT से हटाने के फैसले को चुनौती पंजाब सरकार का बड़ा कदम, FDDI से समझौते के जरिए फुटवियर और खेल उद्योग को मिलेगा नया बढ़ावा जंडियाला गुरु में 509 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हरभजन सिंह ETO ने बढ़ाया हौसला कपूरथला नगर निगम पर AAP का कब्जा, मेयर समेत तीनों प्रमुख पदों पर जीत हर महीने 1,000 रुपये और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एस.आई.आर. फॉर्म भरें: CM भगवंत सिंह मान बादल परिवार पंजाब और सिख पंथ का सबसे बड़ा दुश्मन, उन्होंने पंजाब के सबसे बुरे दौर की सच्चाई को दबाने की कोशिश की: कुलदीप सिंह धालीवाल CM भगवंत मान की पंजाबियों से अपील, वोट सुरक्षित रखने के लिए SIR फॉर्म जरूर भरें अमृतसर में बड़ी कार्रवाई, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

एआईजी ने Chandigarh कोर्ट में आईआरएस अधिकारी को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

August 3, 2024By Short Daily News

पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी के ससुर ने शनिवार को Chandigarh जिला अदालत में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी के दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है. हरप्रीत सिंह का अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा था। इसी मामले की सुनवाई के लिए वह कोर्ट पहुंचे थे. गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे |

पुलिस के मुताबिक, हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में आईआरएस अधिकारी थे. उनका अपनी पत्नी से तलाक का मामला काफी समय से चल रहा है. शनिवार को लड़का-लड़की पक्ष सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे। यहां कोर्ट ने दोनों पक्षों को मध्यस्थता केंद्र भेज दिया था. दोनों पक्षों में समझाइश चल रही थी।

इसी दौरान लड़की के पिता पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू ने उसे बाथरूम जाने के लिए कहा. वह अपने दामाद हरप्रीत को रास्ता पूछने के बहाने मध्यस्थता केंद्र से बाहर ले गया। बाहर आते ही ससुर ने दामाद हरप्रीत पर गोली चला दी। दो गोलियां लगने से हरप्रीत वहीं गिर गया। आसपास के लोगों ने हरप्रीत को संभाला। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान हरप्रीत सिंह की मौत हो गई।

बता दें कि गोली की आवाज सुनते ही कोर्ट में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचे वकीलों ने आरोपी को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में बंद आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई |