Search

BREAKING
पंजाब की बेटियों ने बढ़ाया देशभर में मान, अमन अरोड़ा ने किया सम्मानित तेज हवाओं और बारिश ने बदला मौसम, पंजाब के कई जिलों में चेतावनी जारी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; जायज़ मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा भाजपा विपक्षी चेहरों को सिर्फ इसलिए लुभाती है ताकि उनकी उपयोगिता खत्म होने के बाद उन्हें बेरहमी से किनारे कर सके: हरपाल सिंह चीमा CM भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश श्री आनंदपुर साहिब में संशोधित हेरिटेज स्ट्रीट प्लान को मंजूरी; श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बढ़ेगा : CM भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई : हरजोत सिंह बैंस भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

आज कई राज्यों में होगी भारी Rainfall, IMD ने जारी की चेतावनी

July 13, 2024By Short Daily News

देशभर के ज्यादातर राज्यों में मॉनसून सक्रिय हो गया है, जिसके चलते यूपी से लेकर बिहार तक Rainfall का दौर जारी है| इस बीच जहां आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई शहरों में पानी भर गया है| एक तरफ जहां कुछ राज्यों में भारी बारिश हो रही है तो कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो रही है, लेकिन दिल्ली में शुक्रवार को एक बूंद भी बारिश नहीं हुई| आइए देखें इस शनिवार को बारिश क्या कहर बरपा सकती है|

दरअसल, दिल्ली में मॉनसून आए काफी समय हो गया है, लेकिन दो दिनों से दिल्ली में एक बूंद भी बारिश नहीं हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का सूखा आज खत्म हो सकता है| IMD के मुताबिक आज दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, लेकिन बारिश भारी नहीं होगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण राजधानी में उमस काफी बढ़ गयी है|

16 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

देशभर में हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 16 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में ज्यादा दिख सकता है. आईएमडी के अनुसार, आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है |

इन राज्यों में अगले तीन दिनों में बारिश हो सकती है

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक देश के कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है. आईएमडी के मुताबिक, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, बिहार में 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. ऐसे में इन राज्यों में रहने वाले लोगों को नदियों और तालाबों से दूर रहने की सलाह दी गई है.