Search

BREAKING
• बादलों की ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश: बलतेज पन्नू • परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग • मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा • शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान • मलेरकोटला पुलिस ने फिरौती नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार • बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी • आप ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर अमित शाह के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की • पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान • दिल्ली में पुलिसिया तांडव ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी जी का भी इस्तीफा न दिला दे – केजरीवाल • गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू

अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमान

September 3, 2026By Short Daily News

भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में करीब 60 घंटे तक हिरासत में रहे अभिनंदन वर्धमान ने अब भारतीय वायुसेना से रिटायरमेंट ले लिया है। अब वह अपने करियर के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, अभिनंदन वर्धमान ने 31 मार्च 2026 को भारतीय वायुसेना से रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अगस्त महीने में उन्होंने गोवा की प्राइवेट एयरलाइन Fly91 जॉइन कर ली। अब वह कमर्शियल पायलट के तौर पर यात्री विमानों की उड़ान भरते नजर आएंगे।

अभिनंदन वर्धमान करीब दो दशक तक भारतीय वायुसेना का हिस्सा रहे। अपने सैन्य करियर के दौरान वह MiG-21 Bison जैसे लड़ाकू विमान उड़ाते थे। 27 फरवरी 2019 को भारत और पाकिस्तान के बीच हुई हवाई झड़प के दौरान वह उस समय सुर्खियों में आए, जब उन्होंने पाकिस्तानी F-16 को निशाना बनाया था।

इस दौरान अभिनंदन का MiG-21 भी मिसाइल की चपेट में आ गया और उन्हें विमान से इजेक्ट करना पड़ा। वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जा गिरे, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

अभिनंदन की वापसी के लिए भारत की ओर से लगातार कूटनीतिक और राजनीतिक दबाव बनाया गया। आखिरकार 1 मार्च 2019 को वह वाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत लौटे। उनकी बहादुरी और साहस के लिए वर्ष 2021 में उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

यह पूरा घटनाक्रम 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद सामने आया था। इस हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे। इसके जवाब में भारत ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी।

अब भारतीय वायुसेना से रिटायरमेंट के बाद अभिनंदन वर्धमान ने एविएशन की दुनिया में ही अपने करियर का नया रास्ता चुना है। सैन्य लड़ाकू विमान उड़ाने के लंबे अनुभव के बाद अब वह कमर्शियल एयरलाइन के पायलट के तौर पर यात्रियों को उड़ान सेवा देंगे।